खूंटी: एमबीटी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में सेलश्वरी देवी के नेतृत्व में खूंटी से 120 मातृशक्ति का दल मंगलवार को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान मातृशक्ति काशी, अयोध्या, मनौना धाम होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचेगी।
also read :गजेंद्र पटेल ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार पर घेरा
यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा एवं बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने मातृशक्ति को चंदन बंदन कर विदा किया तथा उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस धार्मिक यात्रा में मातृशक्ति वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मनौना धाम होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन करेंगी।
सेलश्वरी देवी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य मातृशक्ति को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराने के साथ-साथ सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जोड़ना है।
यात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की।




