दुर्गा पूजा समितियों से मिले हेमंत सोरेन, पंडालों में नशामुक्ति संदेश का सुझाव

रांची : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और अलग-अलग शांति समितियों के लोग सीएम हेमंत सोरेन से मिले। आज यानी मंगलवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम

हेमंत सोरेन
रांची दुर्गा पूजा समितियों से मिले CM

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और अलग-अलग शांति समितियों के लोग सीएम हेमंत सोरेन से मिले। आज यानी मंगलवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के लोगों ने सीएम को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही उन्हें दुर्गा पूजा के मौके पर रांची के पूजा पंडालों में आने और माता रानी के दर्शन करने का न्योता दिया।

Read More : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, 176 पंडालों पर निगम की नजर

समितियों ने प्रशासन के सहयोग पर जताया आभार

दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने सीएम से कहा कि उनके नेतृत्व में पूजा समितियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। समितियों ने इस सहयोग के लिए सीएम और राज्य सरकार का आभार जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बार बैठक कर पूजा से जुड़ी समस्याओं को समय रहते सुलझा रहे हैं। पूजा शुरू होने से पहले ही कई समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग मिलता रहे, यही उम्मीद है।

सपरिवार पंडाल घूमने का न्योता

मुलाकात के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन को शारदीय नवरात्रि के मौके पर रांची के अलग-अलग पूजा पंडालों में सपरिवार आने का न्योता दिया। उन्होंने सीएम से माता रानी के दर्शन करने और महाआरती में शामिल होने का भी आग्रह किया। समिति के लोगों ने बताया कि इस साल भी राजधानी रांची में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने समिति के सदस्यों का न्योता स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि वे इस साल दुर्गा पूजा में शामिल होंगे और अलग-अलग पूजा पंडालों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।

मूर्ति विसर्जन को लेकर सीएम ने दिया सुझाव

सीएम ने दुर्गा पूजा समितियों के लोगों से कई जरूरी बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी लोग पूरे उत्साह, श्रद्धा और निष्ठा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि दुर्गा पूजा की परंपरा लंबे समय तक इसी तरह चलती रहे। हेमंत सोरेन ने कहा कि आस्था और परंपरा अपनी जगह है, लेकिन मूर्ति विसर्जन पर्यावरण के हिसाब से भी ठीक होना चाहिए। मूर्ति विसर्जन के बाद शहर के तालाबों और दूसरे जलाशयों की स्थिति पर्यावरण के लिए परेशानी बन सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पूजा समितियों को मिलकर मूर्ति विसर्जन के लिए पर्यावरण के अनुकूल योजना बनानी चाहिए। पूजा समितियां ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करें, जहां आस्था और श्रद्धा के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा सके।

पंडालों में लगाएं नशामुक्ति के होर्डिंग

सीएम ने पूजा समितियों से यह भी कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता वाले होर्डिंग जरूर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त झारखंड बनाने के लिए सरकार के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी मिलकर काम करना होगा। सभी लोगों को नशामुक्ति अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सीएम ने खास तौर पर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर-परिवार और समाज में नौजवानों को किसी भी तरह के नशे की लत से बचने के लिए जागरूक करना जरूरी है। पूजा समिति के सदस्यों ने सीएम को भरोसा दिया कि पूजा पंडालों में नशामुक्ति को लेकर बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अनाउंसमेंट के जरिए भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

दुर्गा पूजा पर सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है। यह त्योहार समाज में भाईचारा, सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने सभी पूजा समितियों को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने प्रशासन को भी त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, ताकि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। खास तौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया। इस दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने सीएम को जिले में दुर्गा पूजा को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मुलाकात में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति से मनोज पांडेय (बबलू), राजेंद्र सिंह, मुनचुन राय, विक्की यादव, राहुल यादव, अशोक चौधरी, राहुल अग्रवाल, अशोक पुरोहित, रमेश गुप्ता और मयंक गिरी मौजूद रहे। रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति से अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, सागर कुमार, अमरनाथ सरकार, लखपति साव, विनोद यादव, राजन वर्मा और समीर सिंह शामिल रहे। वहीं, शांति समिति से जय सिंह यादव, बादल सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया और राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.