रांची: झारखंड डीजीपी तादाशा मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 8 अक्टूबर को समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात झारखंड जगुआर के पुनर्गठन पर चर्चा होगी। बल की मौजूदा संरचना और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव पर विचार किया जाएगा।
also read : झारखंड BJP में नए प्रभारी के बाद पहली बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर मंथन
इसी तरह इंडिया रिजर्व बटालियन यानी IRB की संरचना और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उसके पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को संबंधित एजेंडों पर आवश्यक तैयारी और रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा होगी। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभ से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने पर चर्चा की जाएगी।
also read : चुनाव आयोग कार्यालय घेराव करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
बैठक में कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों में स्पीडी ट्रायल को लेकर भी रणनीति पर विचार होगा। लंबित कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर मामलों की सुनवाई तेजी से कराने के लिए जरूरी कदमों की समीक्षा की जाएगी।
पुलिस द्वारा नक्सलियों से बरामद हथियारों और नक्सलियों द्वारा पुलिस से लूटे गए हथियारों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की योजना है। इसके लिए एक व्यापक डेटाबेस बनाया जाएगा, जिससे हथियारों का पूरा विवरण डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा।
also read : भारत-वेस्टइंडीज T20 : पहले दिन 8033 टिकट बिके, रांची में बढ़ा क्रिकेट फीवर





