रामगढ़ में साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी कविता, वीडियो वायरल

रामगढ़ : रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण के बीच दुलमी की कविता कुमारी ने सबका ध्यान खींच लिया। वजह थी उनका दौड़ने का अंदाज। कविता साड़ी पहनकर ही 1600 मीटर की दौड़ के ट्रायल में पहुंच गईं और मैदान

कविता
बेबाक अंदाज में दौड़ती दिखीं कविता कुमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रामगढ़ : रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण के बीच दुलमी की कविता कुमारी ने सबका ध्यान खींच लिया। वजह थी उनका दौड़ने का अंदाज। कविता साड़ी पहनकर ही 1600 मीटर की दौड़ के ट्रायल में पहुंच गईं और मैदान में पूरी ताकत लगाकर दौड़ीं। कविता के दौड़ते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। रामगढ़ के सोसो गांव की रहने वाली कविता का कहना है कि लक्ष्य सामने हो तो पहनावा या हालात रास्ते की रुकावट नहीं बनते।

साड़ी में दौड़ीं तो वीडियो हो गया वायरल

कविता कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अंकित रनर अकादमी ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। अकादमी के सदस्य कविता के घर भी पहुंचे। कविता की इस दौड़ से भर्ती ट्रायल में शामिल दूसरे अभ्यर्थियों का भी हौसला बढ़ा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं और उनके हौसले की चर्चा कर रहे हैं।

Read More : झारखंड BJP में नए प्रभारी के बाद पहली बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

होमगार्ड भर्ती में महिलाओं के लिए 50% सीटें

रामगढ़ जिले में होमगार्ड के 284 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण का भी प्रावधान है। कविता की कहानी इस भर्ती के बीच उन अभ्यर्थियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *