रांची: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला बंद का आह्वान किया है। बंद में गुमला के साथ खूंटी, रांची, लोहरदगा और लातेहार जिले भी शामिल हैं। समिति के लोगों ने सोमवार की शाम गुमला में मशाल जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
also read जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के जज
मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान बंद समर्थकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही व्यवसायियों से मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।
केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का कहना है कि ओबीसी समुदाय को आरक्षण का उचित लाभ दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इधर, इधर, प्रस्तावित बंद को देखते प्रशासन भी अलर्ट है।




