रांची। झारखंडी भाषाओं के संरक्षण और विकास की मांग को लेकर आगामी 9 अक्टूबर को रांची में भाषा यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बताया कि यह यात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर फिरायालाल-अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक जाएगी।
also read : जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के जज
बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन भाषाओं को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस भाषा नीति बनाने की जरूरत है।
उन्होंने सरकार से झारखंडी भाषाओं के लिए भाषा अकादमी बनाने, शिक्षकों के नए पद सृजित करने और बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान करने की मांग की। उन्होंने झारखंडी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग भी रख।
बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंडी भाषाओं को केवल संस्कृति तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. इन्हें शिक्षा, शोध, रोजगार और प्रशासन से जोड़ने के लिए लंबे समय की नीति तैयार करनी होगी।
also read : जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 में योगा प्रतियोगिता से फैशन शो तक आयोजन





