रांची। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) रांची ने अपने प्लेसमेंट सत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी रूब्रिक में ‘टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर’ के पद पर 1.25 करोड़ का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।
also read ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, 3 महीने में हो फैसला
यह उपलब्धि ट्रिपल आइटी रांची की प्लेसमेंट यात्रा में एक नया मील का पत्थर है। यह संस्थान के इतिहास में अब तक किसी भी छात्र द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा पैकेज है।
संस्थान में अपने शैक्षणिक सफर के दौरान सक्षम ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और उच्च कोटि की व्यावसायिक योग्यता का प्रदर्शन किया है।
ट्रिपल आइटी रांची अपने छात्रों को एक ऐसा समग्र परिवेश उपलब्ध कराता है, जहां उच्च गुणवत्ता वाली अकादमिक शिक्षा, तकनीकी अनुभव, उद्योग जगत के साथ संवाद और करियर मार्गदर्शन का बेहतरीन समन्वय है।
also read WPL 2027 : सभी 5 टीमों की रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, संकाय सदस्यों और मेंटर्स के मार्गदर्शन में छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी, तकनीकी विकास और रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के हर चरण में निरंतर सहयोग दिया जाता है।
संस्थान के इस सशक्त सहयोग और छात्रों के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि वे ऐसे उत्कृष्ट अवसर प्राप्त कर रहे हैं। अपनी इस सफलता पर सक्षम ने अपने परिवार और मित्रों के अमूल्य सहयोग के प्रति आभार जताया।
also read पटना में दो बड़े प्रदर्शन, छात्र-किसानों के आंदोलन से बढ़ी हलचल



