झामुमो की बैठक में पहुंची श्वेता शर्मा,सुदिव्य के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

गिरिडीह : गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के

श्वेता शर्मा

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गिरिडीह के विकास और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

also read : पटना में दो बड़े प्रदर्शन, छात्र-किसानों के आंदोलन से बढ़ी हलचल

कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने पुराने जुड़ाव और उनकी कार्यशैली को याद किया।श्वेता शर्मा ने कहा कि सुदिव्य जी जिस तरह हर सुख-दुःख में कार्यकर्ताओं और जनता के साथ खड़े रहते थे, उसी तरह वह भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के विकास को लेकर सुदिव्य कुमार सोनू ने जो सपने देखे थे, उन्हें सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

also read : रोजगार और नए निवेश पर सीएम हेमंत सोरेन का फोकस, आईटी से Nuclear Energy तक पर हुई चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *