रांची में सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज, प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग

रांची : राजधानी रांची की सड़कों पर सोमवार से सात दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू हुआ। SSP के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान की कमान ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा और रूरल SP गौरव गोस्वामी ने संभाली है। शहर

रांची
रांची पुलिस का 7 दिवसीय सुरक्षा अभियान शुरू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची की सड़कों पर सोमवार से सात दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू हुआ। SSP के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान की कमान ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा और रूरल SP गौरव गोस्वामी ने संभाली है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Read More : रांची में भगत सिंह की 119वीं जयंती, AIYF-AISF ने किया याद 

पहले दिन हेलमेट को लेकर चलाया गया अभियान

अभियान के पहले दिन दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पर खास फोकस रहा। सिटी SP पारस राणा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना या राजस्व जुटाना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट पकड़े जाने वाले बाइक और स्कूटी सवारों का फिलहाल चालान काटने के बजाय उन्हें रोककर हेलमेट की अनिवार्यता समझाई जा रही है। हालांकि, वाहनों के वैध कागजात नहीं होने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है।

हादसों में कमी लाना प्राथमिकता

ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को विशेष अभियान के लिए मुस्तैद किया गया है। उन्होंने हाल के दिनों में सड़क हादसों में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए वाहन चालकों से तय गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की भी सलाह दी। राकेश सिंह ने कहा कि एक सड़क हादसा पूरे परिवार को गंभीर संकट में डाल सकता है।

सड़क हादसे में घायल की तुरंत करें मदद

ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी ने आम नागरिकों से सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सड़क पर कोई घायल व्यक्ति दिखाई दे तो बिना किसी डर के उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस मदद करने वाले लोगों को किसी तरह परेशान नहीं करेगी। ग्रामीण SP ने हादसे के बाद के पहले घंटे को ‘गोल्डन आवर’ बताते हुए कहा कि इस दौरान समय पर मिला इलाज किसी की जान बचा सकता है।

एक सप्ताह तक अलग-अलग हिस्सों में चलेगा अभियान

रांची पुलिस का यह विशेष सड़क सुरक्षा अभियान अगले एक सप्ताह तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को लेकर उनकी आदतों में स्थायी सुधार लाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *