दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता ने डीसी से की बैठक, सुरक्षा पर जोर

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा का आयोजन ठीक तरीके से हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर युवा दस्ता के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय प्रभारियों ने मंगलवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री के

दुर्गा पूजा
डीसी से मिले युवा दस्ता

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा का आयोजन ठीक तरीके से हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर युवा दस्ता के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय प्रभारियों ने मंगलवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री के साथ बैठक की। बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू, युवा दस्ता ग्रामीण के अध्यक्ष मदन साहू और संरक्षक राज किशोर प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More : रांची कोर्ट में POSH Act पर कार्यशाला, महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी

पुष्पगुच्छ और चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत

बैठक में युवा दस्ता के सदस्यों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री का पुष्पगुच्छ देकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने डीसी को संगठन की ओर से पिछले 37 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली संभावित दिक्कतों से भी अवगत कराया। युवा दस्ता के सदस्यों ने डीसी से राजधानी रांची के सभी पूजा पंडालों और उनसे जुड़े रास्तों की साफ-सफाई कराने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में पंडालों तक जाने वाले रास्तों की सफाई व्यवस्था ठीक रहनी चाहिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइट को भी जल्द ठीक कराने की मांग रखी।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बैठक में युवा दस्ता के लोगों ने सभी पूजा पंडालों और उनसे जुड़े रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की बात कही गई। सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था ठीक रहना जरूरी है। DC मंजूनाथ भजंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातें ध्यान से सुनीं। उन्होंने युवा दस्ता के सदस्यों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। डीसी ने युवा दस्ता की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की भी सराहना की।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पीयूष आनंद, राहुल सिन्हा चंकी, ज्योति शंकर साहू, सुनील शर्मा, प्रकाश चंद्र सिन्हा, मनीष केसरी, करण नायक, अरविंद जैसवाल, राजेश राम, नवनीत पांडेय, अमन कुमार, राजीव सिंह, अखिलेश शर्मा, रवि पटवा, शुभम मित्तल समेत युवा दस्ता के दर्जनों सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *