सूर्य सिंह बेसरा पर हमले के लिए सुरक्षा में चूक का जिम्मेवार कौन: प्रवीण प्रभाकर

रांची:आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने जमशेदपुर में संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना को प्रशासनिक विफलता बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

प्रवीण प्रभाकर
प्रवीण प्रभाकर (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने जमशेदपुर में संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना को प्रशासनिक विफलता बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झामुमो के प्रखंड और जिला अध्यक्ष बॉडीगार्ड लेकर घूमते हैं, लेकिन पूर्व विधायक और वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उनकी सुरक्षा में हुई चूक के लिए आखिर कौन जिम्मेवार है?

उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में सूर्य सिंह बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार पूरे झारखंड आंदोलनकारी समुदाय और राज्य की अस्मिता का अपमान है। लोकतंत्र में विरोध और असहमति के लिए संवैधानिक तरीके हैं. हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

also read :  बिरसा मुंडा के संघर्ष से लें प्रेरणा, जनजातीय युवाओं को मिले रोजगार : सांसद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *