बिरसा मुंडा के संघर्ष से लें प्रेरणा, जनजातीय युवाओं को मिले रोजगार : सांसद

पूर्वी सिंहभूम : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की सोच और उनका संघर्ष आज भी आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान

सांसद

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की सोच और उनका संघर्ष आज भी आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है। सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ जनजातीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

Read More : झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन, भक्तों ने चढ़ाए अर्घ

आदिवासी युवाओं तक पहुंचे खनिज संपदा का लाभ

विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन इसका लाभ स्थानीय आदिवासी युवाओं तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सरकार, उद्योग और विभिन्न संस्थानों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से दूरदराज और पिछड़े गांवों तक शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में पहल जरूरी है। सांसद ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के साहस, आत्मसम्मान और संघर्ष की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

वैज्ञानिक जागरूकता और कौशल विकास पर जोर

कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने कहा कि संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ झारखंड के युवाओं के कौशल विकास और वैज्ञानिक जागरूकता के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने एमएसएमई के माध्यम से उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। समारोह समिति के अध्यक्ष डॉ. परीक्षित मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिक डॉ. अनीमेष जाना ने जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संस्थान के प्रशासन नियंत्रक जयशंकर शरण ने जनजातीय उत्थान के प्रति एनएमएल की प्रतिबद्धता दोहराई।

पद्मश्री जमुना टुडू ने साझा किया जंगल बचाने का संघर्ष

समारोह में पद्मश्री जमुना टुडू ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जंगलों की रक्षा के लिए किए गए अपने संघर्ष और 400 से अधिक वन सुरक्षा समितियों के गठन तक के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी का होना भी जरूरी है। इस अवसर पर करीब 210 जनजातीय विद्यार्थी, शिक्षक और एनएमएल के कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *