जमशेदपुर में KSM स्कूल का 33वां वार्षिक खेल दिवस, होप हाउस चैंपियन

पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSM) का 33वां वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए होप हाउस ने चैंपियनशिप का

खेल दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSM) का 33वां वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए होप हाउस ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि पीस हाउस उपविजेता रहा।

Read More : बिरसा मुंडा के संघर्ष से लें प्रेरणा, जनजातीय युवाओं को मिले रोजगार : सांसद

कर्नल विनय आहूजा ने किया उद्घाटन

खेल दिवस का उद्घाटन 37वीं बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समारोह की शुरुआत खेल मशाल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद आयोजित मशाल दौड़ में विद्यालय के 42 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

शुभंकर ‘जिप्पी’ बाघ रहा आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष खेल दिवस का विशेष आकर्षण विद्यालय का शुभंकर ‘जिप्पी’ बाघ रहा। इसे गति, ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का प्रतीक बनाया गया था। खेल मैदान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या रीना बनर्जी, निदेशक (शैक्षणिक) नंदिनी शुक्ला और प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *