रांची। विजयवर्गीय सभा एवं विजयवर्गीय महिला सभा रांची के द्वारा शुकरहुट्टू गौशाला में गौ सेवा एवं पौधा रोपन कार्यक्रम का आयाजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में संस्था के सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समाज के कार्यक्रम में गति लाने का संकल्प लिया गया। निकट भविष्य में संत शिरोमणि मीराबाई की जयंती धूमधाम से मनाने एवं जोन्हा फौल में वन भोज का कार्यक्रम करने का निर्णय लया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय सचिव पृथ्वीराज चौधरी ,बी के विजय ,पुरषोत्तम दस ,रामलाल,महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बेबी विजयवर्गीय, अनुराधा,निशा,इंद्रा,आरती ,अनुपमा सहित कई सदस्य मौजूद थे।




