रांची: जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) परिसर में जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें 1980-82 से 2023-25 तक के विभिन्न बैचों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 20 दिसंबर 2026 को जेवीएम परिसर में ‘उमंग’ नाम से एलुमनाई मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समारोह में ‘उमंग फेस्ट’ और विशेष संगीत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। बैठक में एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत करने, विभिन्न बैचों के बीच बेहतर समन्वय और अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को जोड़ने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन ने सभी पूर्व छात्रों से समारोह में शामिल होकर पुराने मित्रों और सहपाठियों से दोबारा जुड़ने की अपील की।
बैठक में एम.एम. दास गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीराम सिंह, चंद्रकांत रायपत, सुष्मिता मिश्रा, डॉ. मोती प्रसाद, रविंद्र प्रधान, भारती सिंह रायपत, मृदुला बिजानी, नरेंद्र सिंह धोनी, प्रकाश, आशीष बुधिया, अमित जैन, गौतम उपाध्याय, किरण सिंह, निखिल सिंह और राहुल सहित विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




