रांची : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कुमार टोली चुना भट्टा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी 26 वर्षीय राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। राजा कुमार वर्मा, पिता उमेश कुमार वर्मा, वियतनाम में योगा टीचर के रूप में काम करते थे। बताया गया कि राजा कुमार वर्मा वियतनाम में एक निजी घर में योग का प्रशिक्षण देने के बाद अपनी स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Read More : मरीन ड्राइव में तीन लोगों पर फायरिंग, JMM नेता समेत तीन घायल
पार्थिव शरीर रांची लाने की प्रक्रिया जारी
हादसे के बाद राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया जारी है। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम तक पार्थिव शरीर रांची पहुंच सकता है।




