गुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

गुमला : जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा नवडीहा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार राज लोहरा और दुर्गेश ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार

गुमला
स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा नवडीहा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार राज लोहरा और दुर्गेश ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राज लोहरा घाघरा के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवक घाघरा से नवडीहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक का पता लगाने में जुटी है और ट्रक की भी तलाश की जा रही है।

Read More : दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, 23 अक्टूबर तक रहेगी प्रतिनियुक्ति

दोनों युवकों की शादी थी तय, परिवार में पसरा मातम

हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवकों की शादी तय हो चुकी थी और परिवारों में तैयारियां चल रही थीं। दुर्गेश ठाकुर का छेका कार्यक्रम 24 अक्टूबर को होना था। शादी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

बॉक्साइट ट्रक होने की आशंका, पहचान की पुष्टि नहीं

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हादसे में शामिल ट्रक बॉक्साइट ढोने वाला वाहन था। उनका कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि, दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने बॉक्साइट ट्रकों की नियमित जांच की मांग की

हादसे के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त से क्षेत्र में बॉक्साइट ट्रकों की नियमित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट की जांच करने से सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा। भारी वाहनों के कागजात, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और नशे की हालत में वाहन चलाने की भी नियमित जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय कुछ चालक नशे की हालत में ट्रक चलाते हैं। उन्होंने खलासियों द्वारा ट्रक चलाए जाने की शिकायत भी की। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से चलने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *