बलरामपुर में बाइक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

बलरामपुर : टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-18 पर बेरमा के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक

बलरामपुर
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

बलरामपुर : टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-18 पर बेरमा के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Read More : गुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

अयोध्या पहाड़ जा रहे थे दोनों युवक

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बेरमा इलाके में हुआ। बाइक सवार दोनों युवक बलरामपुर की ओर से अयोध्या पहाड़ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार छोटी पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बलरामपुर के बांसगढ़ अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान बलरामपुर थाना क्षेत्र के आमटाड़ गांव निवासी बकुल मुर्मू और मंगल मुर्मू के रूप में हुई है।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

बांसगढ़ अस्पताल में दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पुरुलिया के देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

फरार पिकअप चालक की तलाश में पुलिस

हादसे के बाद पिकअप वैन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने और चालक की पहचान करने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *