हज़ारीबाग। जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान अचानक चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर हुई है। यह हादसा लुरुंगा में अवैध कोयला खनन के दौरान हुई है, जिनमें दो मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूरों में सुरेन्द्र गंझू और शिबू बेदिया शामिल है। घ्मौटना की जानकारी मलने के बाद पुलिस पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बीते 21 जून को चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। यह घटना बादाम स्थित राउतपारा के समीप संचालित कथित अवैध कोयला खदान में हुई थी।



