रांची में सखुआ महोत्सव के तहत वार्ड 37 में हुआ वृक्षारोपण

रांची : रांची नगर निगम के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सखुआ महोत्सव-2026’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अभियान के तहत वार्ड संख्या 37 स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी के समीप एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सखुआ महोत्सव

रांची : रांची नगर निगम के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सखुआ महोत्सव-2026’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अभियान के तहत वार्ड संख्या 37 स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी के समीप एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के पाहन श्री चिबदन मुंडा उपस्थित रहे। उनके साथ महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और वार्ड 37 के पार्षद परमेश्वर ने शिरकत की।

Read More : अजीत डोभाल का Operation Sindoor पर पहला इंटरव्यू… जानें क्या कहा

सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने मौसीबाड़ी परिसर के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण व प्रकृति संतुलन को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि सखुआ महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि रांची को हरा-भरा बनाना और आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। स्थानीय निवासियों ने भी इस हरित पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *