CCL मुख्यालय में देशभक्ति का जोश, तिरंगा रैली में जुटे हजारों लोग

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के दरभंगा हाउस स्थित मुख्यालय में 14 अगस्त 2026 को भव्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों और हितधारकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान

CCL

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के दरभंगा हाउस स्थित मुख्यालय में 14 अगस्त 2026 को भव्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों और हितधारकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में ‘भारत माता’ के रूप में तैयार छोटी बच्ची सुश्री वैष्णवी कुमारी ने तिरंगा मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

Read More : रांची में सखुआ महोत्सव के तहत वार्ड 37 में हुआ वृक्षारोपण

सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) पंकज कुमार मौजूद रहे। सभी ने तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान हर भारतीय के दिल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि CCL मुख्यालय के साथ-साथ कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों में 9 अगस्त 2026 से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली, पैदल मार्च, बाइक रैली और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सीसीएल कर्मियों के साथ श्रमिक संघ के प्रतिनिधि, हितधारक, स्थानीय ग्रामीण, युवा, बच्चे और उनके परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर-मन तिरंगा’ और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में तिरंगे की थीम पर तैयार सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें ‘सीसीएल के ताऊ’ भी विशेष आकर्षण बने रहे। बड़ी संख्या में कोल कर्मियों और अतिथियों ने यहां तस्वीरें खिंचवाईं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश साझा किया।

वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान सीसीएल मुख्यालय में कोल कर्मियों का उत्साह देखते ही बना। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *