रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव श्री दिगम्बर जैन भवन मे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। इसमें 206 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इसमें 10 मतदान पत्र अवैध घोषित किए गए। शाम मतगणना के बाद चुनाव नतीजो की घोषणा की गई। इसमें 1.रविंद्र नाथ दुबे को 160, कल्याण मिश्रा 155, नीरज ग्रोवर 155, रणजीत तिवारी 149, धर्मेंद्र सिंह (RNCRXL) 145, प्रभाकर सिंह 141, उदित नारायण सिंह 126, धर्मेंद्र सिंह (OmSai)118, राजीव सिंह107, निशित कुमार दत्ता 102 और महेंद्र कुमार कुशवाहा 101 मत पाकर विजय रहे।
हारने वालो में ये रहे शामिल
प्रेम पाल शर्मा 99, रामप्रवेश चौधरी 94, उदय कुमार सिंह 93, निशांत सरावगी 92, कुश तिवारी 82, शिव कुमार गुप्ता 73, प्रकाश शुक्ला 66 विश्वनाथ दुबे 58 और फ़िरोज़ अंसारी को 33 मत मिले।


