रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त को रांची स्थित सोहराई भवन में होगी। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसमें पार्टी की केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक, प्रमुख, महानगर अध्यक्ष और महानगर सचिव शामिल होंगे। JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पत्र जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
Read More : अजीत डोभाल का Operation Sindoor पर पहला इंटरव्यू… जानें क्या कहा
राजनीतिक स्थिति पर होगा मंथन
बैठक में केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कथित झारखंड विरोधी विधेयक से उत्पन्न वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय महासचिव ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक मामलों के साथ-साथ राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर ठोस रूप से विचार किया जाएगा।
बूथ से जिला स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक पुनर्गठन की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति और सांगठनिक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति तय करने पर भी विचार किया जाएगा।
इन पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी
बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावा सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक, प्रमुख, महानगर अध्यक्ष और महानगर सचिव शामिल होंगे। विनोद कुमार पांडेय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है।








