ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला, मारपीट के बाद गोली मारने की धमकी, दो भाइयों पर केस दर्ज

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी भी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई. मामले में

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी भी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई. मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहनों को हटाने पर युवक करने लगे विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षी मो. आमीर खां (सिग्मा-02, गोंदा यातायात थाना) ने सुखदेव नगर थाने में लिखित आवेदन देकर बताया, कि 7 जुलाई 2026 को वे सअनि अशोक कुमार यादव और गृहरक्षक राजदेव उरांव के साथ न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने और चालान काटने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:45 बजे हरमू रोड स्थित ‘द टाइल्स शॉप’ के सामने सड़क पर खड़े कई वाहनों को हटाने के लिए आसपास के लोगों से कहा गया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद पुलिसकर्मी वाहनों की फोटो लेने लगे। तभी दुकान से एक युवक बाहर आया और विरोध करने लगा। उसने अपने बड़े भाई प्रतीक भदानी को भी बुला लिया।


आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि प्रतीक भदानी और उसके छोटे भाई ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने लगे। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो दोनों आरोपी और उग्र हो गए. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने आरक्षी का मोबाइल छीनकर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वर्दी खींचकर फाड़ दी और सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *