रांची : मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता पहल ‘अपनों की उड़ान’ की तृतीय बैठक का आयोजन सोमवार को मारवाड़ी भवन में हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर उन्हें आपस में जुड़ने, प्रेरित होने, नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा सहयोग एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. साक्षी शर्मा ने “Women Don’t Need Permission to Reinvent Themselves” विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान सी.एस. शिखा अग्रवाल एवं श्रीमती शुभ्रा जालान द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी , जिन्होंने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बनाया।
‘अपनों की उड़ान’ की चेयरपर्सन शिखा जैन अग्रवाल, को-चेयरपर्सन मोनिका अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से पवन शर्मा (अध्यक्ष), विनोद जैन (सचिव) एवं अरुण भारतीया (प्रोजेक्ट चेयरपर्सन) सहित को-कन्वीनर्स एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं के बीच लर्निंग, नेटवर्किंग, सहयोग और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। ‘अपनों की उड़ान’ के माध्यम से महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को एक सशक्त नेटवर्क प्रदान करने तथा उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।
‘अपनों की उड़ान’ की तृतीय बैठक ने महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सामूहिक विकास के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।








