निरल पूर्ति ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में सम्मानित होना उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर राज्य की सर्वोच्च पंचायत में भेजा है। इसलिए यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन लोगों का है, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है।

वीर शहीदो के सपनो को साकार करने की जिम्मेदारी आज सभी जनप्रतिनिधियों पर

विधायक ने कहा कि विधानसभा महज एक इमारत नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और सपनों को आवाज देने का सबसे सशक्त मंच है। वह सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और विकास की उम्मीदों को लेकर पहुंचते हैं। उनका प्रयास रहा है कि सदन की मर्यादा, अनुशासन और संवैधानिक परंपराओं का पालन करते हुए जनता के सवालों को गंभीरता से उठाया जाये। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद हुआ है। वीर शहीदो के सपनो को साकार करने की जिम्मेदारी आज सभी जनप्रतिनिधियों पर है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली बहस और विचारों के आदान-प्रदान को स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान

निरल पूर्ति ने कहा कि विधायक की वास्तविक सफलता तभी है, जब सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राज्य के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करें।  उन्होंने सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली बहस और विचारों के आदान-प्रदान को स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान बताया। साथ ही वरिष्ठ विधायकों से मिले मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

also read : राजनीतिक जीवन में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे मनभेद में नहीं बदलना चाहिए: राज्यपाल