श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व पर निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा, नानकमय हुई राजधानी

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के पहले पातशाह धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में रविवार को भव्य विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की

गुरुद्वारा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के पहले पातशाह धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में  रविवार को भव्य विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत सुबह 10.00 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल एवं डॉली गिरधर द्वारा ” बाबा आखे हाजियां शुभ अमलां बाजों दोनों रोई…….” एवं ” घर घर बाबा गावीऐ वजन ताल मृदंग रबाबा……” शबद गायन से हुई.

स्कूल के बच्चों ने किया शबद गायन –

इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े तथा गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा शबद गायन किया। जहां गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह जी ने कथावाचन कर गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संगत को बताया कि गुरु नानक देव का जन्म सन् 1469 ई॰ को पंजाब के लाहौर जिले के तलवंडी नामक ग्राम में हुआ था जो वर्तमान में पश्चिमी पंजाब (पाकिस्तान) में ‘ननकाना साहब’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने अनुयायियों को जीवन में उच्च सिद्‌धांत का अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया.वे मूर्ति पूजा के कट्‌टर विरोधी थ।.उन्होंने मूर्तिपूजा का खंडन करते हुए ‘एक ओंकार सत् गुरु प्रसाद’ के जप को अपने जीवन में उतारा।
हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने “तेरा नाम है आधारा…”एवं ” बाबा मन मतवारो नाम रस पीवै…..” शबद गायन किया। दिल्ली से विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे रागी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह जी ने ” रंगि रता मेरा साहिबु, रवि रहिआ भरपूरि, आपे रसीआ आपि रसु, आपे रावणहारु…एवं ” हर मन तन वसया सोई, जय जय कर करें सब कोई …..” एवं ” सबना का मां पयो आप है……” एवं ” डिटेल सबे थाव नहीं तुध जेहिआ…” तथा ” सतगुर नानक परगटया मिटी धुंध जग चानन‌ होआ….”  जैसे कई शबद गायन कर समूह साध संगत को भाव विभोर कर दिया.
श्री आनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दोपहर 2.55 बजे दीवान की समाप्ति हुई। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर चलाया गया जिसमें बारह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर चखा.लंगर की सेवा में स्त्री सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवक जत्था का विशेष योगदान रहा।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने साध संगत काे प्रकाश पर्व की दी बधाई

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल महामहिम  संतोष गंगवार  ने दीवान में माथा टेका और साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए लोगों को गुरुनानक जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ  ने संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दींसभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने अतिथियों को सरोपा देकर सम्मानित किया।
इनका हुआ सम्मन 
इसके अलावा झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  शिल्पी नेहा तिर्की , गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के महासचिव गगनदीप सिंह सेठ, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथारू, विधायक  सी.पी.सिंह , रांची नगर निगम की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो , डिप्टी मेयर  नीरज कुमार, सूचना आयुक्त  तनुज खत्री, झामुमो महासचिव श विनोद पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय , रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, वार्ड पार्षद सुनील यादव, वार्ड पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े के अध्यक्ष सरदार हैप्पी सिंह, गुरु नानक स्कूल पीपी कंपाउंड के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाली को गुरु घर का सिरोपा ओढाकर कर सम्मानित किया गया सभी अतिथियों ने गुरु घर का लंगर चखा।

गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित 

मौके पर गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को स्वर्गीय मुखी मोहन लाल मिड्ढा स्मृति अवॉर्ड, स्वर्गीय गुरमुख दास मिढ़ा स्मृति अवॉर्ड तथा स्व विशन सिंह सुखीजा एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड तथा स्व रणजीत सिंह बेदी मेमोरियल अवार्ड एवं स्वर्गीय ओम प्रकाश छाबड़ा एवं स्वर्गीय कांता देवी छाबड़ा स्मृति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउड के पूर्व प्रिंसिपल मनोहर लाल मिड्ढा, गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमिटी के अध्यक्ष रमेश गिरधर, सचिव अश्विनी सुखीजा, हरविंदर सिंह बेदी, प्रेम मिड्ढा, राजकुमार सुखीजा, डॉ अजय छाबड़ा,स्कूल कमिटी सदस्य कमल धमीजा,शैंकी मिढ़ा, दिनेश गाबा एवं कौशिक अरोड़ा ने बच्चों को अवार्ड प्रदान किया।

पंद्रह हजार  से अधिक लोगों ने गुरु का लंगर चखा

सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिढा एवं सचिव सुरेश मिड्ढा ने शहर के सभी सिख धर्मावलंबियो का दीवान मे शामिल होने के लिए शुक्रिया अदा किया तथा प्रकाश पर्व की बधाई दी। मौके पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया जिसमें पंद्रह हजार  से अधिक लोगों ने गुरु का लंगर चखा।

 इन संस्थाओं ने की सेवा 

प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजन प्रांगण में श्री राधा कृष्ण मंदिर कमिटी ने चाय तथा बहावलपुरी पंजाबी समाज ने पानी का सेवा शिविर लगाया.पंजाबी हिंदू बिरादरी समाज ने सॉफ्ट ड्रिंक, समाज सेवी मृत्युंजय सिंह एवं डिप्टी मेयर श्री नीरज कुमार ने चाय सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की.कृष्णा नगर कॉलोनी के बच्चों ने जगह-जगह शिविर लगाकर शरबत एवं मिष्टान प्रसाद का वितरण किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन
इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 6 महिला समेत कुल 30 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. जत्था द्वारा सभी ब्लड डोनर्स को प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया. यह शिवम ऑर्किड हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया. डॉ अजय छाबड़ा की टीम ने शिविर लगाकर 1746 लोगों की नि:शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड की जांच की तथा डाइट काउंसलिंग की. कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा मैदान परिसर में शिविर लगाकर श्री राधाकृष्ण मंदिर कमिटी द्वारा चाय – बिस्किट,बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा स्वच्छ पेय जल, श्री श्री शिव बारात समिति द्वारा आइस्क्रीम की सेवा की गई।

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य नगर कीर्तन शाेभा यात्रा

दीवान की समाप्ति पर दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प सवारी पर विराजमान किया गया तथा पांच निशानची तथा पंच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन रातु रोड,प्यादा टोली,महावीर चौक,गांधी चौक,शहीद चौक,शास्त्री मार्केट,अल्बर्ट एक्का चौक,सर्जना चौक,डेली मार्केट, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ,मेन रोड,चर्च काम्प्लेक्स,लाला लाजपत राय चौक से होते हुए पी.पी.कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुँच कर रात 9:15 बजे समाप्त हो गया. नगर कीर्तन में शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरियां शामिल हुई और रास्ते भर शबद गायन कर शहर को नानक मय बना दिया.

जमशेदपुर की बहादुर खालसा गतका पार्टी ने दिखाए करतब

रास्ते में विभिन्न चौराहों पर जमशेदपुर की बहादुर खालसा गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।छोटे से बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके सिर पर रखी हुई वस्तु पर निशाना साधना लोगों की आकर्षण केंद्र बना।

विभिन्न संस्थाओं ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

जगह-जगह सिख समाज के श्रद्धालुओं समेत समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर नगर कीर्तन का श्रद्धा भाव से स्वागत किया.नगर कीर्तन का स्वागत भाजपा रांची महानगर, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, स्व किशोरी यादव मंच, श्री श्री काली पूजा समिति, श्री महावीर मंडल, सूरज संगम, रामनवमी श्रृंगार समिति, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, कुंजलाल स्ट्रीट एसोसिएशन, शास्त्री मार्केट एसोसिएशन, चडरी सरना समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, विश्व हिंदू परिषद, चंद्रशेखर आजाद समिति, डेली मार्केट एसोसिएशन, अंजुमन इस्लामिया कमिटी, चर्च कॉम्प्लेक्स दुकानदार समिति, सिंधी पंचायत सभा, रोशपा टावर एसोसिएशन, श्री रविदास सभा, रांची मोटर डीलर्स एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *