डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का भव्य समापन

भक्ति, ज्ञान और संस्कार की त्रिवेणी है कृष्ण कथा : कथावाचक कुलदीप रांची: डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में आर्य ज्ञान प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक आश्रम के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा का आज रविवार को श्रद्धा एवं

श्रीकृष्ण कथा

अपनी भाषा में पढ़ें

भक्ति, ज्ञान और संस्कार की त्रिवेणी है कृष्ण कथा : कथावाचक कुलदीप 
रांची:  डी.ए.वी. नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में आर्य ज्ञान प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक आश्रम के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा का आज रविवार को  श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भव्य समापन हुआ। कथा का वाचन श्रद्धेय आचार्य कुलदीप जी, मेरठ द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर प्रातः हवन एवं यज्ञ के पश्चात श्रीकृष्ण कथा का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति, ज्ञान, संस्कार, परिवार एवं जीवन-मूल्यों से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण किया।
आज की सभा में आर्य ज्ञान प्रचार समिति के अध्यक्ष  शत्रुघ्न लाल गुप्ता, आर्यसमाज रांची की आजीवन संरक्षिका श्रीमती सुशीला गुप्ता,  सुनील गुप्ता, विद्यालय के प्रधान  प्रेम प्रकाश आर्य, आर्यसमाज रांची के प्रधान  राजेन्द्र आर्य , मंत्री  अजय आर्य , कोषाध्यक्ष  संजय पोद्दार, एन डी ग्रोवर डी ए वी बुंडू के प्राचार्य  दीपक कुमार , लालपुर डीएवी की श्रीमती नीलकमल वर्मा, डीएवी बरियातू के पूर्व प्रिंसिपल  मिश्रा जी , पूर्व प्रिंसिपल  एस के सिन्हा,  गोविंद  मोदी  सहित कई अन्य  लोग उपस्थित थे
कथा के समापन के बाद ऋषि लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ताें ने  प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर आर्य ज्ञान प्रचार समिति के सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक आश्रम के सभी सदस्य, विद्यालय परिवार एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समापन समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.