स्वामी विवेकानन्द की 124 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

डोरंडा स्थित स्वामी विवेकानन्द चौक पर विवेकानन्द महोत्सव समिति द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। मौके पर विवेकानन्द महोत्सव समिति के

डोरंडा स्थित स्वामी विवेकानन्द चौक पर विवेकानन्द महोत्सव समिति द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। मौके पर विवेकानन्द महोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा और महोत्सव संयोजक नितीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि आने वाला भारत स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर गढ़ता जा रहा है। आगामी समय में भी युवा सदैव स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों का पालन करते रहेंगे।

मौके पर भाजपा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष सह समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, महोत्सव संयोजक नितीश मिश्रा, महामंत्री नितीश सिंह, भाजपा नेत्री राफिया नाज, धर्मेंद्र राय, रवि मिश्रा, सोहन यादव, किशन कुमार, देव नारायण राम सहित भाजपा डोरंडा मंडल के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *