दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

नई दिल्ली। अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले ‘रणनीतिक इस्तीफों’ के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने सोमवार को दल-बदल

सुप्रीम कोर्ट
फाइर्ल फोटो सुप्रीम कोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली। अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले ‘रणनीतिक इस्तीफों’ के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।

कोर्ट ने सोमवार को दल-बदल विरोधी कानून में व्यापक सुधार की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब तलब किया है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने ए. सेतु की याचिका पर विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय को भी नोटिस जारी किए हैं।

एडवोकेट आर. सतीश कुमार और एडवोकेट जतिन के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि अयोग्यता की कार्यवाही का सामना कर रहे या इसकी आशंका वाले जनप्रतिनिधि (सांसद और विधायक) स्पीकर या सभापति के गुण-दोष के आधार पर निर्णय लेने से पहले ही अक्सर इस्तीफा दे देते हैं।

इससे विधानसभाओं का संख्याबल बदल सकता है, राजनीतिक जोड़-तोड़ को बढ़ावा मिल सकता है और संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून के परिणामों से बचा जा सकता है।

याचिका में निर्देश देने की मांग की गई है कि दसवीं अनुसूची के तहत यदि किसी सदस्य के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही लंबित या संभावित है, तो उसका इस्तीफा स्वतः ही इस कार्यवाही को समाप्त न करे। स्पीकर और सभापति ठोस तथ्यों के आधार पर इस्तीफे की स्वैच्छिकता व वास्तविकता की जांच कर तर्कसंगत आदेश पारित करें और अयोग्यता याचिका पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लें।

इसके अलावा, इस्तीफों व अयोग्यता मामलों का समयबद्ध, तर्कसंगत और पारदर्शी निपटारा करने, स्पीकर-केंद्रित व्यवस्था की संस्थागत समीक्षा करने तथा त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार बनाने के लिए अनुच्छेद 188 के तहत शपथ ग्रहण के बाद केवल सदन के भीतर ही बहुमत परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश देने की गुहार लगाई गई है।

also read : रामगढ़ के पतरातू में शादी समारोह में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *