रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। यह शादी मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की बेटी हर्षा की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने वर-वधू को सुखी, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Read More : गुरु नानक जयंती पर रांची में तैयारी तेज, गुरुद्वारों के पास से हटेगा अतिक्रमण
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विपिन रजक और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस खुशी के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं और समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता जताई। इस दौरान कई गणमान्य अतिथि और परिवार के रिश्तेदार भी मौजूद रहे।


