अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर सुदेश महतो पहुंचे जमशेदपुर, दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मां के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत

अर्जुन मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मां के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत माताजी के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल

इसके बाद सुदेश महतो ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया। सुदेश महतो ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *