गुरु नानक जयंती पर रांची में तैयारी तेज, गुरुद्वारों के पास से हटेगा अतिक्रमण

रांची : प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण का काम

गुरु नानक जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल से लेकर शहर के प्रमुख रास्तों और आसपास के इलाकों को साफ-सुथरा बनाने में निगम की टीमें जुटी हैं। नगर निगम का खास ध्यान उन रास्तों पर है, जहां से श्रद्धालुओं का आना-जाना होगा। इसके लिए पिस्का मोड़, रातू रोड, बिरला मैदान, रातू रोड चौक, अपर बाजार, मेन रोड, पीपी कंपाउंड और गुरुनानक स्कूल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Read More : अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर सुदेश महतो पहुंचे जमशेदपुर, दी श्रद्धांजलि

पिस्का मोड़ से मेन रोड तक चला सफाई अभियान

प्रकाश पर्व को देखते हुए नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया। इसमें पिस्का मोड़, रातू रोड, बिरला मैदान, रातू रोड चौक, अपर बाजार, मेन रोड और पीपी कंपाउंड शामिल हैं। मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल के आसपास भी सफाई कराई जा रही है। सड़कों, सार्वजनिक जगहों और आयोजन स्थल की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े।

गुरुद्वारों के आसपास से हटाए गए ठेले और गुमटी

श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो और रास्तों पर जाम न लगे, इसके लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। पीपी कंपाउंड, मेन रोड गुरुद्वारा, बिरला मैदान और पिस्का मोड़ गुरुद्वारा के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले ठेले और गुमटियों को हटाकर जब्त किया गया। निगम का मकसद है कि प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालु और आम लोग बिना किसी परेशानी के आ-जा सकें।

गुरुनानक स्कूल के पीछे हरमू नदी का भी हो रहा कायाकल्प

मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल के पीछे वार्ड संख्या 23 में हरमू नदी के किनारे की हालत सुधारने का काम भी चल रहा है। यहां नदी तट का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत नदी किनारे बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग का काम किया गया है। आगे इस इलाके में पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि नदी के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा और सुंदर दिखे।

हरमू नदी की सफाई में लगे 20 मजदूर, मशीनें भी उतरीं

हरमू नदी की सफाई को लेकर नगर निगम ने अतिरिक्त मजदूर लगाने का निर्देश DAY-NULM टीम को दिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत 20 मजदूर नदी की सफाई में लगे हुए हैं। इसके अलावा सफाई के लिए दो पोकलेन मशीन और एक ड्रेन मास्टर मशीन भी लगाई गई है। इन मशीनों की मदद से लगातार नदी की सफाई कराई जा रही है।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

रांची नगर निगम की कोशिश है कि प्रकाश पर्व के दौरान शहर में साफ-सफाई बनी रहे और लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए संबंधित इलाकों में चल रहे कामों की लगातार निगरानी की जा रही है। निगम का कहना है कि सभी जरूरी काम तय समय पर पूरे किए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से रांची आने वाले श्रद्धालु साफ-सुथरे, सुंदर और व्यवस्थित शहर का अनुभव लेकर लौटें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *