हजारीबाग दनुआ घाटी में पुलिया के नीचे पलटा कोयला लदा ट्रक, 2 घायल

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार को घाटी में अलग-अलग समय पर दो सड़क हादसे हुए। जहां कोयला लदा ट्रक और पोकलेन मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों दुर्घटनाओं में वाहनों के चालक घायल हो गए। पहली घटना

पलटा कोयला लदा ट्रक

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में  सोमवार को घाटी में अलग-अलग समय पर दो सड़क हादसे हुए। जहां  कोयला लदा ट्रक और पोकलेन मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों दुर्घटनाओं में वाहनों के चालक घायल हो गए।

पहली घटना सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे की है चोरदाहा पिकेट से लगभग 200 मीटर पीछे कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक झारखंड से बिहार के आरा जा रहा था। हादसे में चालक संतोष यादव (45 वर्ष), पिता सीमांत यादव, निवासी आरा (बिहार) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी राजू पासवान मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया।

वहीं, दूसरी दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे दनुआ घाटी में हुई। बिहार की ओर पोकलेन मशीन लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 से 40 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। घायल चालक को उपचार के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

also read :अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर सुदेश महतो पहुंचे जमशेदपुर, दी श्रद्धांजलि

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *