रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला की ओर से तुपुदाना स्थित औरेलिया बैंक्वेट हॉल में सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हटिया-तुपुदाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे और उनकी पत्नी श्वेता दुबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Read More : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, रविंद्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 और जिंदा कारतूस बरामद
समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो (धीरज), रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. गुप्ता, बलराम सिंह और जितेंद्र वर्मा सहित कई नेताओं ने नवसदस्यों का अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
संजय सेठ ने संगठन को बताया जनसेवा का माध्यम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुमित दुबे और उनके समर्थकों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
Read More : उम्मीद ट्रस्ट ने 600 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा पर मंत्रियों ने दिया बड़ा संदेश
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमित दुबे ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
नेताओं ने नवसदस्यों का किया स्वागत
भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। वहीं रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो (धीरज) ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित है तथा पार्टी राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जुड़ने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करती है।
उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के सभी वर्गों का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने नवसदस्यों से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Read More : हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने किया। समारोह में बलराम सिंह, सत्यदेव मुंडा, नीरज चौधरी, सूरज शहदेव, राहुल शहदेव, गणेश तिग्गा, सुप्रिया दुबे, राम मनोज साहू सहित जिला और मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




