लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, रविंद्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 और जिंदा कारतूस बरामद

नक्सल विरोधी अभियान के तहत लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
रविंद्र गंझू

लातेहार : नक्सल विरोधी अभियान के तहत लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य और 20 लाख रुपये के इनामी रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक AK-56 राइफल, एक अन्य स्वचालित हथियार, करीब 90 चक्र जिंदा कारतूस और नक्सली पाउच शामिल हैं।

Read More : उम्मीद ट्रस्ट ने 600 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा पर मंत्रियों ने दिया बड़ा संदेश

कुछ दिन पहले पुलिस ने रविंद्र गंझू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

चंदवा में चला सर्च ऑपरेशन

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संबंधित इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक AK-56 राइफल और एक अन्य स्वचालित हथियार शामिल है। इसके अलावा करीब 90 चक्र जिंदा कारतूस और नक्सली पाउच भी बरामद किए गए हैं। अब इन हथियारों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल किन नक्सली घटनाओं में हुआ था या किया जाना था।

Read More : हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

154 मामलों में नाम सामने आने का दावा

पुलिस के मुताबिक, रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का रीजनल कमेटी सदस्य है और उस पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े करीब 154 मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी और उसके बाद हथियारों की बरामदगी नक्सली संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। उससे मिली अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस नक्सली नेटवर्क और छिपाए गए अन्य हथियारों के संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.