हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

राजधानी रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।
हॉकी झारखंड

रांची : राजधानी रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधियों और राज्य एथलीट समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2026-2030 के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

Read More : गुरेज घाटी में बादल फटा, बांदीपोरा में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा

हॉकी इंडिया के अधिकृत चुनाव अधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अंजनी कुमार मिश्र ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सभी 11 पदों पर केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। भारतीय खेल नीति 2025 के तहत अंतरराष्ट्रीय खेल संघ में पदाधिकारी होने के कारण भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष चुने गए।

आठ एजेंडों पर लगी मुहर

आमसभा में पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, लेखा-जोखा, सचिव प्रतिवेदन, लेखा परीक्षक की नियुक्ति, राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी, राज्य चैंपियनशिप के आयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन समेत आठ प्रमुख एजेंडों पर चर्चा हुई। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Read More : लायंस क्लब ऑफ रांची की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ पूनम सखुजा बनीं अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी और खेल किट वितरण

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अशोक भगत और चंद्रयाणी मजूमदार, महासचिव मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी), संयुक्त सचिव सुरजीत कुमार झा और दुलारी टोपनो, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा तथा कार्यकारिणी सदस्य जयदीप महाराणा, संजय कुमार गुप्ता और पल्लवी कच्छप चुने गए। विजय शंकर सिंह को हॉकी झारखंड का डायरेक्टर जनरल बनाया गया। बैठक के दौरान हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहले से लाभान्वित चार जिलों को छोड़कर शेष 20 जिलों में प्रति जिला 65-65 हजार रुपये के खेल किट वितरित किए गए। इन किटों में हॉकी स्टिक और हॉकी बॉल शामिल हैं।

Read More : जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

निवर्तमान महासचिव विजय शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में झारखंड के 35 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में जूनियर, सीनियर तथा सब-जूनियर वर्ग को मिलाकर 15 खिलाड़ी टीम इंडिया में हैं, जबकि 20 खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में शामिल हैं। नव-निर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से झारखंड में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *