लायंस क्लब ऑफ रांची की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ पूनम सखुजा बनीं अध्यक्ष

लायंस क्लब ऑफ रांची का 67वां पदस्थापन समारोह हर्ष और उल्लास के माहौल में आयोजित किया गया।
लायंस क्लब ऑफ रांची

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची का 67वां पदस्थापन समारोह हर्ष और उल्लास के माहौल में आयोजित किया गया। सत्र 2026-27 के लिए डॉ पूनम सखुजा के नेतृत्व वाली नई कार्यकारिणी को पूर्व जिलापाल पीएमजेएफ राहुल वर्मा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लायंस इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था के रूप में अपनी पहचान रखती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया।

Read More : जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

समारोह समिति के संयोजक श्याम सुंदर शर्मा ने विभिन्न क्लबों से पहुंचे अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। क्लब सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने क्लब की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप बंका ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नई टीम को मिली शुभकामनाएं

कार्यक्रम में जिलापाल 322A लायन शुभ्रा मजुमदार ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायनवाद के उद्देश्यों को साकार करने के लिए नई टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ पूनम सखुजा के नेतृत्व में लायनिज्म को मुस्कान और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर लायन लेडी ऑफ द ईयर वीणा बंका, लेडी लायन ऑफ द ईयर मंजू कुमार, सर्वोत्तम कमेटी चेयरमैन राजेश चौधरी तथा लायन ऑफ द ईयर मनीष गरोड़िया को भी सम्मानित किया गया।

सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान

आचार्य चिन्मय मिशन के स्वामी परिपूर्णानंद जी ने लायंस क्लब ऑफ रांची से मानवता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया। उपजिलापाल द्वितीय लायन सुजीत कुमार ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ हरमिंदर वीर सिंह और सिमलजीत कौर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंजू तिवारी ने दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलापाल विनोद गद्यान, सिद्धार्थ मजुमदार, राजेश चौधरी, अरुण कुमार सिंह, डॉ देवेंद्र सिंह, शांतनु तिवारी, टी.पी. बर्नवाल, विजय कुमार पांडेय, राजेश मोर, सुकृत तिवारी, परविंदर सिंह, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र सिन्हा, प्रकाश अरोड़ा और आशीष मेमानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी में डॉ पूनम सखुजा को अध्यक्ष, मनीष गरोडिया को उपाध्यक्ष-1, डॉ प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष-2, बी.के. श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष-3, मंजू तिवारी को सचिव, रजनी मोर को कोषाध्यक्ष तथा हरमिंदर वीर सिंह को प्रवक्ता बनाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *