जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गढ़वा जिले में रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
युवक

गढ़वा : गढ़वा जिले के भंडरिया-बड़गढ़ मुख्य मार्ग स्थित सालों जंगल में रविवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More : सावन से पहले पहाड़ी मंदिर पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, तैयारियों का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही भंडरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष कुमार और बड़गढ़ थाना प्रभारी दीपक मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने खून से लथपथ शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से बाइक बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की कनपटी पर बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही करेगी।

Read More : दीपूगढ़ा स्थित एक होटल में रविवार को पुलिस की छापेमारी

सभी पहलुओं पर जांच जारी

मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद ले रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूट या पुरानी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More : सरना भवन,सरना टोली,कडरू में जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष नि: शुल्क हड्डी रोग उपचार शिविर आयोजित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *