हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपूगढ़ा स्थित एक होटल में रविवार को पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ युवक-युवतियां मौके से भाग निकले, जबकि कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद होटल को तत्काल बंद करा दिया गया। कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने के उद्देश्य सहित पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।




