सावन से पहले पहाड़ी मंदिर पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, तैयारियों का लिया जायजा

आगामी सावन पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मंजूनाथ भजन्त्री

रांची : आगामी सावन पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला दंडाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी रविवार को पहाड़ी बाबा मंदिर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Read More : झारखंड में 4,619 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, 48 आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान डीसी ने सीढ़ी मार्ग, शौचालय निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेवर ब्लॉक, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि पहाड़ी बाबा मंदिर रांचीवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सीढ़ी मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ पर्याप्त शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

शीशे की पूजन सामग्री पर रहेगा प्रतिबंध

डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि सावन पर्व के दौरान पूजा में शीशे या मेटल की वस्तुओं का उपयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ी मंदिर परिसर में शीशे की किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही दुकानदारों से भी अनुरोध किया गया कि वे शीशे में कोई भी पूजन सामग्री न बेचें। निरीक्षण के बाद डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और मंदिर समिति के कई अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Read More : आदिवासी महिला की मौत पर अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *