रांची। पूर्वी चंपारण पुलिस ने चकिया अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, कारतूस बनाने की मशीन, गन पाउडर, मेटल शीट,नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। फैक्ट्री का मास्टरमाइंड श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने चार अपराधियों को हिरासत में लिया है,जिस पर पहले से आर्म्स और कारतूस तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं और वह UAPA मामले में भी जेल जा चुका है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।




