उम्मीद ट्रस्ट ने 600 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा पर मंत्रियों ने दिया बड़ा संदेश

उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित "फातिमा शेख सम्मान समारोह" में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
उम्मीद ट्रस्ट

रांची : उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित “फातिमा शेख सम्मान समारोह” में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के महत्व, सामाजिक उत्थान और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More : हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष अनवर खान ने की। उन्होंने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली महिला शिक्षिकाओं में शामिल थीं और उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम पर सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने उम्मीद ट्रस्ट और केंद्रीय अध्यक्ष अनवर खान को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक सीमित न रहने, बल्कि अच्छे प्रशासक, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

Read More : गुरेज घाटी में बादल फटा, बांदीपोरा में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा

विशिष्ट अतिथि कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि यदि आर्थिक अभाव के कारण किसी छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वे उम्मीद ट्रस्ट से संपर्क करें, हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुए युवाओं से ऐसी शिक्षा प्राप्त करने की अपील की, जिससे समाज, राज्य और देश का विकास हो सके। उन्होंने फातिमा शेख के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का भी उल्लेख किया तथा लोगों से एसआईआर (SIR) फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की।

अतिथियों का सम्मान, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की शुरुआत कारी अंसारुल्लाह शहर काजी की तिलावत-ए-कुरान और राष्ट्रगान से हुई। ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों का शॉल, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आयोजन समिति में अनवर खान, एम. एस. फरहान, अधिवक्ता मुमताज खान, मुजाहिद खान, फरहा परवीन, अंसारुल्लाह कासमी, आसिफ इकबाल, मोहम्मद नसीम, जावेद अख्तर, अफसाना परवीन, अब्दुल खालिक और इसरार (छोटू भाई) शामिल रहे। कार्यक्रम में मसूद कच्छी, मास्टर उस्मान, मुजाहिद हुसैन, इश्तियाक रहमान, सैयद अंसारुल्लाह, महताब आलम, शाहिद रहमान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *