152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, प्रदीप यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार को लेकर तीखा हमला बोला।
प्रदीप यादव

रांची : झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार को लेकर तीखा हमला बोला। रविवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि देश के युवा और छात्र-छात्राएं वर्तमान व्यवस्था से परेशान हैं और लोकतांत्रिक तथा अहिंसात्मक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

Read More : भाजपा में शामिल हुए सुमित दुबे, संजय सेठ बोले- सेवा और संगठन से बढ़ रहा पार्टी का जनाधार

प्रदीप यादव ने सरकारी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 से अब तक देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 152 पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक करीब 7.5 करोड़ छात्र-छात्राएं इससे प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से परेशान होकर 24 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है।

परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि हर साल करोड़ों छात्र 8 से 10 घंटे की मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जैसे संस्थानों में अपनी विचारधारा के लोगों को बैठाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं और प्रभावित परिवारों की पीड़ा को नजरअंदाज कर रहे हैं। उनके अनुसार, छात्र लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Read More : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, रविंद्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 और जिंदा कारतूस बरामद

राहुल गांधी के अभियान का किया उल्लेख

प्रदीप यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए उनकी आवाज बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि देहरादून और राजस्थान में राहुल गांधी के कार्यक्रमों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छात्रों का समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है। संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक कुमार राजा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 शहरों में 40 दिनों तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छात्रों से संवाद, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांची में मशाल जुलूस निकालकर छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू, महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव और कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा भी मौजूद रहे।

Read More : हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.