सुदेश कुमार महतो ने किया ‘रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक’ का उद्घाटन, कहा – बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का अधिकार

रांची।राजधानी रांची में डॉक्टर्स डे के मौके पर ‘रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री महतो ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर क्लिनिक का शुभारंभ

रांची।राजधानी रांची में डॉक्टर्स डे के मौके पर ‘रांची डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री महतो ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर क्लिनिक का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का मूल अधिकार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पॉलीक्लिनिक आधुनिक दंत चिकित्सा एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

श्री महतो ने क्लिनिक के संचालक डॉ चंदन महतो , डॉ कंचन महतो, डॉ पुरुषोत्तम महतो , डॉ. शोभा महतो को एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के ऐसे प्रयासों से सरकार के स्वास्थ्य मिशन को भी बल मिलता है। उन्होंने डॉक्टरों से सेवा भाव से मरीजों का इलाज करने का आह्वान किया।

क्लिनिक में दंत रोग, जनरल फिजिशियन, पैथोलॉजी एवं फार्मेसी जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन के अवसर पर पहले दिन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर पार्टी के रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी , केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान, सिद्धार्थ शंकर राय, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, युवा आजसू के महानगर अध्यक्ष अमित यादव, युवा आजसू के प्रताप सिंह, पीयूष चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.