राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धांजलि, भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने किया माल्यार्पण

आसनसोल (पश्चिम बंगाल)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने महान चिकित्सक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर

आसनसोल (पश्चिम बंगाल)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने महान चिकित्सक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कन्यापुर स्थित डॉ. बिधान चंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि डॉ. बिधान चंद्र राय का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, जो समाज को चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

विधायक ने कहा कि डॉ. बिधान चंद्र राय के आदर्श, कार्यशैली और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा आज भी सभी चिकित्सकों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को मानव सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कृषनेन्दु मुखर्जी ने देशभर के सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की भावना को नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *