झारखंड में छात्रों का आंदोलन स्थगित, सरकार को 60 दिन का अल्टीमेटम

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते 25 जुलाई से जारी छात्रों का आंदोलन फिलहाल 2 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन की अगुवाई

अल्टीमेटम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते 25 जुलाई से जारी छात्रों का आंदोलन फिलहाल 2 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे एजुकेशन रिफॉर्म्स मंच के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की। छात्रों ने राज्य सरकार को अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई के लिए 60 दिनों का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है।

Read More : चांडिल डैम के 13 गेट खुले, 1594 क्यूमेक्स पानी स्वर्णरेखा में छोड़ा

CBI जांच न होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेताओं ने साफ कहा है कि आंदोलन को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि इसे केवल दो महीनों के लिए विराम दिया गया है। यदि सरकार इस तय समयावधि के भीतर परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई (CBI) जांच के आदेश नहीं देती है और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू नहीं करती है, तो राज्य भर के अभ्यर्थी एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सरकार की कार्रवाइयों के बाद लिया गया फैसला

मालूम हो कि छात्रों के लगातार दबाव के बाद राज्य सरकार ने JPSC और JSSC की 22 से अधिक भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके अलावा धांधली की पड़ताल के लिए ADG CID मनोज कौशिक की अगुवाई में 7 IPS अधिकारियों की एसआईटी (SIT) टीम गठित की गई है और परीक्षा सुधारों के लिए वरिष्ठ IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति भी बनाई गई है। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा एसआईटी जांच और सुधार समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है, इसलिए आंदोलनकारियों ने भी सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया है ताकि इस दौरान जांच की प्रगति और निष्पक्षता का मूल्यांकन किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *