SIR में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के मामलों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चिंता जतायी है। उन्होंने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे दस्तावेजों की गंभीरता से जांच करने और

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के मामलों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चिंता जतायी है। उन्होंने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे दस्तावेजों की गंभीरता से जांच करने और फर्जी प्रमाण पत्र देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नोटिस और सुनवाई के दौरान कई मामलों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र सामने आ रहे

सोमवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में के. रवि कुमार ने कहा कि नोटिस और सुनवाई के दौरान कई मामलों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र सामने आ रहे हैं। गढ़वा, रांची और पलामू में सुपर चेकिंग के दौरान ऐसी गड़बड़ियां मिली थीं।

वहीं 22 नवंबर को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने का मामला सामने आया। इसपर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

also read ;दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *