संथाल समाज की बेटियों को पैत्रिक संपत्ति में विरासत का अधिकार हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रखा बरकरार,

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संथाल आदिवासी समुदाय में बेटियों को पिता की संपत्ति से वंचित करने वाली किसी कथित परंपरा को केवल पुरानी

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि संथाल आदिवासी समुदाय में बेटियों को पिता की संपत्ति से वंचित करने वाली किसी कथित परंपरा को केवल पुरानी प्रथा बताकर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस तरह की प्रथा का दावा करने वाले पक्ष को ठोस साक्ष्यों से साबित करना होगा कि संबंधित क्षेत्र में यह प्रथा आज भी प्रचलित, निश्चित और बाध्यकारी है।

मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने एक अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. अदालत ने अपील खारिज करते हुए प्रथम अपीलीय अदालत के 4 मार्च 2006 के फैसले को बरकरार रखा।  इस फैसले से मूल वाद की महिला वादी के उत्तराधिकारियों का पूरे विवादित संपत्ति पर अधिकार कायम रहा।

मामला जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना क्षेत्र के तुरका गांव की पैतृक संपत्ति से जुड़ा था. वर्ष 1985 में एक महिला ने टाइटल सूट संख्या 45/1985 दायर कर अनुसूची ए और बी में वर्णित जमीन पर अपना अधिकार, स्वामित्व और कब्जा घोषित करने की मांग की थी। महिला का दावा था कि उसे अपने पिता से उत्तराधिकार के आधार पर संपत्ति मिली है।

5 अक्टूबर 1996 को ट्रायल कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला देते हुए विवादित संपत्ति में एक-तिहाई हिस्से का मालिक घोषित किया था। इससे संतुष्ट नहीं होने पर महिला ने प्रथम अपीलीय अदालत में अपील की। 4 मार्च 2006 को अपीलीय अदालत ने उसकी अपील स्वीकार करते हुए उसे पूरी विवादित संपत्ति का अधिकार दे दिया। इसके खिलाफ मूल प्रतिवादी पक्ष ने झारखंड हाईकोर्ट में सेकेंड अपील दायर की थी।

also read : केंद्र सरकार जनजातियों के विकास और उनका हक दिलाने को प्रतिबद्ध: जुएल ओराम

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *