रथ यात्रा 2026 : पुरी के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा दक्षिण पूर्व रेलवे

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
स्पेशल

पश्चिमी सिंहभूम : विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी आने-जाने वाले यात्रियों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन चक्रधरपुर मंडल से होकर किया जाएगा, जिससे झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Read More : प्रोजेक्ट ‘मानस’ की सफलता पर रोटरी क्लब का आभार समारोह, CCL के सामाजिक कार्यों की सराहना

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सकेगी।

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 08331/08332 राउरकेला–पुरी–राउरकेला रथ यात्रा स्पेशल का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को राउरकेला से तथा 17 और 25 जुलाई 2026 को पुरी से किया जाएगा। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, अंगुल, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए पुरी पहुंचेगी। इसमें कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर, सामान्य और एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

Read More : झारखंड में कृषि निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए अहम निर्देश

इसी तरह 08569/08570 बामड़ा-पुरी-बामड़ा मेमू स्पेशल 15 और 23 जुलाई को बामड़ा से तथा 17 और 25 जुलाई को पुरी से संचालित होगी। यह ट्रेन टाटानगर, गम्हरिया, सिनी, राजखरसावां, चाईबासा, नोआमुंडी और बंसपानी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस सेवा में आठ कोच वाली मेमू रेक का उपयोग किया जाएगा।

बड़बिलपुरी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

इसके अलावा 08567/08568 बड़बिल–पुरी–बड़बिल स्पेशल ट्रेन 15 और 23 जुलाई को बड़बिल से तथा 16 और 24 जुलाई को पुरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बड़बिल, बड़ाजामदा, नोआमुंडी, डांगुवापोसी, जराईकेला, बंसपानी, जखपुरा, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

Read More : नामकुम जमीन घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, ACB जांच अनुमति पर सरकार से एक सप्ताह में मांगा फैसला

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों से चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, चाईबासा, राजखरसावां, गम्हरिया, बड़बिल, राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *